नाइजीरिया; रोज़ा न रखने वाले मुसलमान गिरफ्तार
नाइजीरिया के उत्तरी इलाके में स्थित कानो राज्य में इस्लामिक पुलिस ने ऐसे 11 मुसलमानों को मंगलवार गिरफ्तार किया, जिन्हें रमजान के दौरान खाना खाते देखा गया. कानो में मुसलमान बहुसंख्यक हैं और यहां इस्लामिक शरिया कानून व्यवस्था लागू है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament March 2026: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, बोले- ‘इन शर्तों पर आज खत्म कर दूंगा अनशन’; दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

इस्लामिक पुलिस को मिस्बाह के नाम से जाना जाता है. ये पुलिस रमजान के महीने में अक्सर खाना खाने वाली जगहों और बाजारों में तलाशी करती रहती है. गिरफ़्तार किए गए लोगों में एक महिला और बाकी 10 पुरुष हैं. इन लोगों को दोबारा जानबूझकर रोजा न रखने जैसी गलती नहीं करने का वादा लेने के बाद छोड़ दिया गया. हिस्बाह के प्रवक्ता लवल फगे ने बीबीसी से कहा, हमने मंगलवार को 11 लोगों को पकड़ा, जिनमें से एक मूंगफली बेचने वाली महिला थी, जो अपने ही सामान में से खा रही थी और कुछ लोगों ने हमें इस बारे में अलर्ट किया. उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान आगे भी चलता रहेगा लेकिन गैर-मुसलमानों को इससे छूट है.



