0:00
0:00 left
मलेशिया फिर शुरू करेगा एमएच 370 विमान की तलाश
मलेशिया की सरकार ने 10 साल पहले लापता हुए विमान एमएच370 की तलाश दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। यह घटना अब तक के सबसे बड़े रहस्यों में से एक मानी जाती है।
मार्च 2014 में मलेशियन एयरलाइंस की फ़्लाइट संख्या एमएच370 बीजिंग से कुआलालंपुर जाते समय अचानक लापता हो गई थी। इस विमान में 239 यात्री सवार थे। पिछले कई सालों में इस विमान के मलबे की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। विमान में सवार यात्रियों के परिवार इस हादसे को अब तक नहीं भुला सके हैं।
शुक्रवार को मलेशिया के परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने घोषणा की कि कैबिनेट ने अमेरिकी मरीन एक्सप्लोरेशन फर्म ओशन इनफ़िनिटी के साथ 7 करोड़ डॉलर के एक सौदे को मंजूरी दी है। यह सौदा परिणाम-आधारित है, जिसमें फर्म को भुगतान केवल तभी किया जाएगा जब वह विमान का मलबा खोजने में सफल हो।
गौरतलब है कि साल 2018 में भी ओशन इनफ़िनिटी ने ऐसी ही शर्तों पर तीन महीने तक अभियान चलाया था, लेकिन वह असफल रहा। इससे पहले 2017 में 15 करोड़ डॉलर खर्च करने के बाद विमान की तलाश को औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया था। अब, एक दशक बाद, मलेशिया ने इस अभियान को दोबारा शुरू करने का साहसिक कदम उठाया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- Nazca Lines Plane Crash: पेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की मौत; 11 विदेशी टूरिस्ट और 2 पायलट थे सवार
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- Plane Crash Horror: रनवे छूते ही धुएं में घिरा विमान, कुछ ही सेकंड में बना आग का गोला; दिल दहला देने वाला Video Viral!



