ईरान के साथ जारी बातचीत और होर्मुज जलडमरूमध्य के तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद पर दी गई छूट को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब देश 16 मई तक रूस से तेल खरीद सकेंगे, जिससे भारत को भी राहत मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी वित्त विभाग ने शुक्रवार देर रात इस संबंध में नया लाइसेंस जारी किया, जिसके तहत रूसी तेल से लदे जहाजों के लेनदेन की अनुमति दी गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब दो दिन पहले ही अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया था कि इस छूट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
- Trump-Iran Nuclear Deal: ट्रंप का सबसे बड़ा दावा! ‘ईरान कभी नहीं बनाएगा परमाणु हथियार’, क्या Middle East में खत्म होने जा रहा है दशकों पुराना संकट?
नई अनुमति पिछली 30 दिन की छूट के बाद लागू हुई है, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी। हालांकि, यह छूट कुछ शर्तों के साथ जारी की गई है।
स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस नई छूट के तहत ईरान, क्यूबा और उत्तर कोरिया से जुड़े किसी भी तेल लेनदेन की अनुमति नहीं होगी। यानी यह छूट केवल रूस से जुड़े आयात तक सीमित रहेगी।
इस फैसले को वैश्विक ऊर्जा बाजार और कूटनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्रीय तनाव और आपूर्ति की अनिश्चितता बनी हुई है।



