0:00
0:00 left
मैक्रों ने यूरोपीय चुनाव में हार के बाद फ़्रांस में अचानक चुनाव का किया एलान
फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन की पार्टी नेशनल रैली की यूरोपियन यूनियन के चुनाव में बड़ी जीत के बाद देश में अचानक संसदीय चुनाव का एलान कर दिया है. ये चुनाव इस महीने के अंत में होंगे.एग्ज़िट पोल की मानें तो अति दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली को 32 फ़ीसदी वोट मिल सकता है. जो राष्ट्रपति मैक्रों की रेनेसॉ पार्टी के मुकाबले दोगुना है, रेनेसॉ पार्टी को 13 फ़ीसदी वोट मिलेंगे.
देश की संसद को भंग करने की घोषणा करते हुए मैक्रों ने कहा कि चुनाव के लिए मतदान दो चरण- 30 जून और 7 जुलाई को होंगे. मैक्रों ने ये हैरान करने वाला एलान एक टेलीविज़न संबोधन में किया. यूरोपियन यूनियन में फ़्रांस की वोटिंग ख़त्म होने और एग्ज़िट पोल के नतीजे आने के बाद उन्होंने एलिसी पैलेस से ये एलान किया.
इससे ठीक पहले नेशनल रैली के 28 साल के नेता जॉर्डन बार्डेला ने खुले तौर पर राष्ट्रपति से संसदीय चुनाव कराने का आह्वान किया था.
मैक्रों ने अपने संबोधन में फ़्रांस की जनता से कहा- “मैंने आपका संदेश सुन लिया है और मैं इसे बिना जवाब दिए जाने नहीं दे सकता. फ़्रांस को शांति और सद्भाव से काम करने के लिए स्पष्ट बहुमत की ज़रूरत है. मैं ऐसे बर्ताव नहीं कर सकता कि कुछ नहीं हुआ है, मैंने तय किया है कि आपको चुनाव करने का मौक़ा दिया जाए, इसलिए मैं नेशनल असेंबली को आज रात ही भंग कर रहा हूं.उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें यकीन है कि फ़्रांस के लोग आने वाली पीढ़ियों के लिए सही फ़ैसला करेंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- इंग्लैंड vs फ्रांस : 10 गोलों की बारिश में इंग्लैंड ने जीता कांस्य पदक, बुकायो साका की हैट्रिक ने रचा इतिहास
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, ओयारज़ाबल और पोरो बने जीत के हीरो
- FIFA World Cup 2026 : एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- FIFA वर्ल्ड कप 2026: मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, फ्रांस ने पैराग्वे को मात देकर क्वार्टर फ़ाइनल में बनाई जगह



