ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की लिस्ट आई सामने, लश्कर का टॉप कमांडर अबु जिंदाल, मसूद अजहर का साला मोहम्मद जमील का भी नाम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसमें मारे गए आतंकियों की सूची सामने आ गई है। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे, जिनमें कई लश्कर का टॉप कमांडर अबु जिंदाल, मसूद अजहर का बहनोई मोहम्मद जमील भी शामिल है। इस ऑपरेशन में मौलाना मसूद अजहर के परिवार से जुड़े 14 लोगों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान इन आतंकवादियों को लेकर चाहे कितना भी झूठ बोले, लेकिन इनके अंतिम संस्कार की तस्वीरें सारा सच बयां कर रही हैं। इन आतंकियों राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी, जिसमें पाक सेना के अधिकारी भी उपस्थित हुआ। इससे साफ है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार आतंकियों को न केवल संरक्षण देती है, बल्कि आंतरिक समर्थन भी प्रदान करती है।

ये रही प्रमुख आतंकियों की सूची

-मुदस्सर खदियान उर्फ अबु जिंदाल

अबु जिंदाल मुरिदके स्थित मरकज तैयबा का प्रमुख और लश्कर–ए–तैयबा का शीर्ष आतंकी कमांडर था। पाकिस्तान की सरकार और सेना ने इसके अंतिम संस्कार में विशेष सम्मान दिया? पाक सेना प्रमुख और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुष्पांजलि अर्पित की और सरकारी स्कूल परिसर में जनाजा पढ़ाया गया।

– हाफिज मोहम्मद जमील (जैश–ए–मोहम्मद)

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा जमील यह मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला था और बहावलपुर स्थित मरकज सुब्हान अल्लाह का प्रमुख था। वह जैश में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकी संगठन के लिए फंडिंग जुटाता था।

–मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी

जैश–ए–मोहम्मद का आतंकवादी यूसुफ अजहर मसूद अजहर का दूसरा साला था, जो आतंकी संगठन जैश के हथियारों के ट्रेनिंग कैंप का काम संभालता था। वह जम्मू–कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था और वर्ष 1999 में हुए आईसी-814 विमान अपहरण कांड में भी वांछित था।

– खालिद उर्फ अबु आकाशा

लश्कर–ए–तैयबा का यह आतंकी जम्मू–कश्मीर में कई हमलों में शामिल रहा है। यह अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाता था। उसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जिसमें पाक सेना के वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर भी शामिल हुए।

–मोहम्मद हसन खान

जैश–ए–मोहम्मद से जुड़ा यह आतंकवादी यह मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था, जो पीओके में जैश का ऑपरेशनल कमांडर था। हसन जम्मू–कश्मीर में आतंकी हमलों के समन्वय का काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।