ब्रिटेन में इन दिनों राजनितिक उथल पुथल मची हुई है जर्मनी की सरकार गिराने के बाद अब ब्रिटेन सरकार पर खतरा दिख रहा है। दरअसल, यहां एक ऑनलाइन पिटीशन में फिर से चुनाव की मांग उठाई गई है। ख़ास बात है कि पिटीशन को 17 लाख लोगों ने समर्थन दिया है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने भी इस पिटीशन की सफलता को लेकर एक संदेश को रिपोस्ट किया है।
गाइडलाइंस के मुताबिक, ऑनलाइन पिटीशन में अगर किसी कानून या नीति में बदलाव की मांग की जाती है तो सरकार इस पर 10 हजार साइन-अप के बाद अधिकतर प्रतिक्रिया देती है। इतना ही नहीं अगर किसी पिटीशन को 1 लाख सिग्नेचर मिलते हैं तो इसके मुद्दे पर संसद में बहस भी की जाती है।
इस पिटीशन को लेकर कहा गया है- मैं एक बार फिर आम चुनाव चाहता हूं। मुझे लगता है कि मौजूदा सरकार आम चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों को निभाने में नाकाम रही है। इस पिटीशन को ब्रिटेन के एक पब संचालक माइकल वेस्टवुड की तरफ से शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि इस पिटीशन की सफलता पर एलन मस्क कभी टिप्पणी करेंगे।
सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।
कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।