Iran vs US Tension: अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर किए हमले, होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का नया केंद्र; ट्रंप की चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

Iran vs US Latest News: मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने लगातार छठी रात ईरान पर सैन्य हमले किए हैं। इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना बताया गया है। वहीं, होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव और तेज हो गया है।

Iran vs US Tension: अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर किए हमले, होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का नया केंद्र; ट्रंप की चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, हालिया सैन्य अभियान के तहत ईरान की रणनीतिक क्षमताओं को निशाना बनाया गया। कमांड ने यह भी दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी अभियान के दौरान एक जहाज को अपने नियंत्रण में लिया गया है।

दूसरी ओर, ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि अमेरिकी मिसाइलें होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित केशम द्वीप, बंदर अब्बास और बुशहर के आसपास गिरी हैं। ये दोनों क्षेत्र रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जिनमें बुशहर परमाणु संयंत्र भी शामिल है।

रिपोर्टों के मुताबिक, होर्मोजगन प्रांत में दो पुलों को भी निशाना बनाया गया। वहीं,बंदर अब्बास के पश्चिम में स्थित एक पुल पर भी  हमला  हुआ है 

Iran vs US Tension: अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर किए हमले, होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का नया केंद्र; ट्रंप की चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि तेहरान बातचीत की मेज पर वापस नहीं आता, तो अमेरिका ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमले तेज कर सकता है। ट्रंप की इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ गया है।

मध्य पूर्व में बढ़ता यह संघर्ष वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। पूरी दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच हालात किस दिशा में बढ़ते हैं।

 आपकी राय क्या है?

क्या आपको लगता है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है, या कूटनीतिक बातचीत से हालात संभल जाएंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।