ईरान-इजराइल  तनाव चरम पर: अराक परमाणु रिएक्टर पर हमले की तैयारी, IAEA ने दी चेतावनी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ईरान-इजराइल तनाव चरम पर: अराक परमाणु रिएक्टर पर हमले की तैयारी, IAEA ने दी चेतावनी

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव लगातार गहराता जा रहा है। दोनों देशों के बीच लगातार सातवें दिन हमले जारी रहे। इस बीच इजराइल ने अब ईरान के अराक हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर पर हमला करने की तैयारी कर ली है।

ईरान के परमाणु केन्द्रों पर इसराइली हमले, चरम तनाव के बीच संयम बरतने का  आग्रह | यूएन समाचार

इजराइली सेना ने ईरान के नागरिकों को चेतावनी देते हुए अराक रिएक्टर क्षेत्र खाली करने को कहा है। एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में सैटेलाइट इमेज के साथ इस चेतावनी को प्रकाशित किया गया है, जिसमें रिएक्टर को लाल घेरे में दर्शाया गया है — जैसा कि आमतौर पर हमलों से पहले चेतावनियों में किया जाता है।

अराक हैवी वाटर रिएक्टर, ईरान की राजधानी तेहरान से 250 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह रिएक्टर न केवल परमाणु रिएक्टरों को ठंडा करने में उपयोगी है, बल्कि प्लूटोनियम उत्पादन के माध्यम से परमाणु हथियार निर्माण की दिशा में भी अहम भूमिका निभा सकता है। इसका संचालन शुरू होने के बाद यह ईरान को यूरेनियम के अतिरिक्त एक और विकल्प देता है।

2019 में ईरान ने इस रिएक्टर के दूसरे सर्किट को शुरू किया था। पहले ब्रिटेन इसकी पुनः डिजाइनिंग में मदद कर रहा था ताकि प्लूटोनियम की मात्रा सीमित रहे, लेकिन 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु समझौते से अमेरिका को एकतरफा वापस लेने के बाद ब्रिटेन भी इस परियोजना से हट गया था।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इस्राइल से ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला न करने की अपील की है।

संघर्ष के छठे दिन इजराइली वायुसेना ने केरमानशाह एयरबेस पर हमला कर ईरान के पांच एएच-1 हेलिकॉप्टरों को तबाह कर दिया। इसके अलावा इजराइल के 50 लड़ाकू विमानों ने तेहरान में 20 से अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाया, जिनमें मिसाइल निर्माण से जुड़े कच्चे माल, उपकरण और उत्पादन सुविधाएं शामिल थीं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर बने कप्तान। फिन एलन, लोकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी भी हुई।

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, 12 की मौत, 300 से अधिक घायल

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला हुआ। 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हुए। हमले से हवाई अड्डे का परिचालन प्रभावित हुआ।

शिवराज सिंह चौहान की अपील: नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करें

शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि में देवी पूजा के साथ महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने बेटियों, बहनों और माताओं को देवी का स्वरूप बताया।

बाबा बागेश्वर का रथ तैयार, नवरात्रि से शुरू हो रही 500 किमी रथ यात्रा

बुंदेलखंड में नवरात्रि से शुरू हो रही सनातन एकता रथ यात्रा। बाबा बागेश्वर के नेतृत्व में 500 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा।

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद सास-ससुर ने महिला को घर से निकाला

इंदौर में पति के कनाडा जाने के बाद महिला को घर से निकाला गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एमपी के मैहर में नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था कड़ी की।

आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?

इंदौर में भूमाफियाओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के बावजूद जमीन विवादों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

इंदौर में तीसरे टी20 में प्लेइंग XI में बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को मौका?

इंदौर में तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। खासकर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।

एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर 1.25 घंटे की बहस, 350 करोड़ लागत पर सवाल

इंदौर में एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1.25 घंटे की बहस हुई। ₹350 करोड़ लागत और तकनीकी मुद्दों पर सवाल उठे।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च, राहुल-ममता भी शामिल

दिल्ली में 12 अक्टूबर INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च आयोजित होगा। राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।