👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
0:00 left
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की सख्ती: चुनिंदा जहाजों से भारी शुल्क, तनाव और गहराया
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की अहम जीवनरेखा माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ और मजबूत कर दी है।
ईरान ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले कुछ चुनिंदा जहाजों पर लगभग 20 लाख डॉलर (करीब 18.8 करोड़ रुपये) का ट्रांजिट शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि 48 घंटों के भीतर इस जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली ढांचे को तबाह कर सकता है।
इस बीच मसूद पेजेश्कियन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तेहरान की नीति स्पष्ट करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य उन देशों के लिए खुला है जो ईरान के विरोधी नहीं हैं।
ईरान के इस फैसले से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है, वहीं वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर इसके असर को लेकर दुनिया भर की नजरें इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर टिकी हुई हैं।



