👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
0:00 left
बांग्लादेश में ‘इंडिया आउट’
बांग्लादेश की राजनीति में फिलहाल भारत का मुद्दा गरमा गया है. खासकर इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ अवामी लीग और विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेताओं के बीच राजनीतिक बहस चल रही है.भारत के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष की दलीलें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं.

कुछ विपक्षी दलों की सक्रियता के कारण शुरू होने वाले कथित ‘इंडिया आउट’ या भारतीय उत्पादों के बायकाट के अभियान को सोशल मीडिया में काफी जगह मिल रही है.इस अभियान का विरोध करने वाले कई लोग इसे भारत विरोधी पारंपरिक राजनीति का हिस्सा बता रहे हैं. बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि भारतीय उत्पादों के बायकाट की अपील का मक़सद बाजार को अस्थिर करना और वस्तुओं की कीमतें बढ़ाना है.



