नॉर्थ कैरोलिना में भीषण विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश, सभी 6 यात्रियों की मौत

Date:

नॉर्थ कैरोलिना में भीषण विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान बिजनेस जेट क्रैश, सभी 6 यात्रियों की मौत

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां लैंडिंग के दौरान एक बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि विमान में क्रैश होते ही भीषण आग लग गई।

Jet Crash In North Carolina: फिर हुआ भीषण प्लेन हादसा! लैंड करते ही आग का  गोला बना विमान, चालक दल समेत सभी की मौत – RGH NEWS

यह दुर्घटना चार्लोट से करीब 45 मील उत्तर में स्थित स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ विमान सेसना सी 550 था, जिसमें कुल छह लोग सवार थे।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वह वापस लौट आया। स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान ही विमान क्रैश हो गया। तय योजना के मुताबिक, विमान को बाद में सारासोटा (फ्लोरिडा) से बहामास के ट्रेजर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना था और फिर फोर्ट लॉडरडेल होते हुए शाम तक स्टेट्सविल लौटना था।

हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। FAA और अन्य एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त क्यों हुआ।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।