👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य पूर्व संकट के बीच भारत की सक्रिय कूटनीति: ईरान, जर्मनी और दक्षिण कोरिया से विदेश मंत्री की अहम बातचीत
- अमेरिका–ईरान परमाणु वार्ता में प्रगति, विदेश मंत्री अब्बास अरागची का बयान
- ईरान–अमेरिका तनाव के बीच मस्कट में अहम बातचीत: ओमान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अरागची
- जंग के मुहाने पर अमेरिका-ईरान: ट्रंप की धमकी पर तेहरान का पलटवार, बोले विदेश मंत्री—सेना ट्रिगर पर उंगली रखे तैयार
- महिला पत्रकारों के प्रेस कान्फ्रेंस में प्रवेश नहीं देने पर बोले अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुतक्की-हमने मना नहीं किया था
- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी का पाकिस्तान को पैगाम-भारत के खिलाफ अफगानी जमीन का नहीं होने देंगे इस्तेमाल
0:00 left
अमेरिकी हथियारों के साथ ही विदेश मंत्री ब्लिंकन भी यूक्रेन पहुंचे
अमेरिकी सहायता पैकेज के हथियारों की सप्लाई के साथ ही विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन यूक्रेन पहुंच गए हैं. ये हथियार ऐसे वक़्त में वहां पहुंच रहे हैं जब यूक्रेन ख़ारकीएव में एक बड़े हमले का सामना कर रहा है.ब्लिंकन यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और सरकार के बड़े अधिकारियों से मिलेंगे. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़ ब्लिंकन उन्हें अमेरिकी मदद का आश्वासन देंगे.
अमेरिका ने तीन सप्ताह पहले अमेरिकी संसद में यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर के मदद पैकेज को मंज़ूरी दी थी. संसद में इस पैकेज को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा था.ब्लिंकन के यूक्रेन पहुंचने से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि यूक्रेन को एयर डिफेंस इंटरसेप्टर, तोप और एटीएसीएमएस की लंबी दूरी तक सटीक मार करने वाली मिसाइलें मिलने लगी हैं.



