महिला पत्रकारों के प्रेस कान्फ्रेंस में प्रवेश नहीं देने पर बोले अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुतक्की-हमने मना नहीं किया था

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुतक्की की नई दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को नहीं बुलाया गया था। इस मुद्दे पर भारत में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने इस पर सवाल उठाए हैं। मुतक्की ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने महिलाओं को मना नहीं किया था

अफगान विदेश मंत्री मुतक्की ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि रिश्ते और बेहतर हों। आनाजाना और बढ़े, हालात सुधरें। हम एक ही इलाके के लोग हैं, एकदूसरे की जबान बोल सकते हैं। हमने महिलाओं को मना नहीं किया था। मुतक्की ने कहा कि उनका भारत आने का मकसद दारुल उलूम देवबंद, भारतीय सरकार और सियासी लोगों से मिलनाजुलना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार और राजनीतिक रिश्ते मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।

👉 यह भी पढ़ें:

उल्लेखनीय है कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुतक्की की बातचीत के कुछ घंटे बाद दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास में हुई थी। भारतीय पक्ष ने महिला पत्रकारों को भी शामिल करने का सुझाव दिया था, लेकिन माना जा रहा है कि पत्रकारों की सूची तालिबान अधिकारियों ने बनाई थी। भारत सरकार ने कहा कि इस कार्यक्रम में विदेश मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं थी।

विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम, और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी, बताइए कि भारत में तालिबान प्रतिनिधि की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को क्यों हटाया गया? अगर महिलाओं के अधिकारों पर आपकी बातें सच्ची हैं, तो यह अपमान कैसे होने दिया गया? राहुल गांधी ने कहा कि जब आप महिला पत्रकारों को मंच से बाहर रखने की इजाज़त देते हैं, तो आप भारत की हर महिला को यह दिखा रहे हैं कि आप उनके लिए खड़े नहीं हो सकते। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पत्रकारों से अपील की कि ऐसे मामलों में पुरुष पत्रकारों को भी बाहर निकलकर विरोध जताना चाहिए था। इसी तरह टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी कहा कि भारत में धार्मिक आजादी पर सख्ती है, लेकिन एक विदेशी कट्टरपंथी को महिलाओं के साथ भेदभाव की अनुमति दी जा रही हैयह विरोधाभास है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा

इंदौर में नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए अनुमति विवाद छिड़ गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिलने के बाद भाजपा ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया।

जेपी नड्डा का बयान: क्या पीएम मोदी को मिलेगा भारत रत्न? पढ़ें पूरी खबर

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को भारत रत्न मिलने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा में इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत का कड़ा विरोध, पाक हाई कमीशन तलब

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया और पाक हाई कमीशन को तलब किया। यह घटना उत्तरी अरब सागर में हुई।

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, कई घायल

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, जिससे कई घायल हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने BJP MLA रामेश्वर शर्मा को स्टेज से दी खुली चुनौती

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को स्टेज से खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो काजी कैंप पर मिसाइल गिराएं।

BJP सांसद ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को कहा ‘सर्कस शो’, कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा 'सर्कस शो', कांग्रेस विधायक ने पलटवार किया। मध्य प्रदेश की सियासत में बढ़ा तनाव।

MP Weather Update: 19 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 19 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है। बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में बदलाव होगा।

इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन का पट्टा, 17 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे शुरुआत

इंदौर में 30 हजार लोगों को जमीन का पट्टा मिलने जा रहा है। 17 सितंबर को नितिन नवीन इस योजना की शुरुआत करेंगे। इससे नागरिकों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर अनिवार्य, भूजल संरक्षण पर जोर

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।

इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।