पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में प्राइवेट मेडिकल स्टूडेंट के साथ रेप, दोस्त के साथ हॉस्टल से बाहर गई थी, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा के साथ बलात्कार किया गया। शुक्रवार रात छात्रा अपने दोस्त के साथ हॉस्टल के बाहर फुचका खाने गई थी। रास्ते में चार–पांच लोग उसे खींचकर ले गए । घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने प्रिसिंपल ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जाता है कि ओडिशा की रहने वाली पीड़ित छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ कॉलेज के बाहर गई थी। आरोप है कि तभी उसे कॉलेज कैंपस के पीछे एक जंगल में घसीटकर ले जाया गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पश्चिम बंगाल के प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रेटरी नारायण स्वरूप निगम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के स्टाफ और उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है जो छात्रा के साथ कॉलेज के बाहर गया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को रात में कैंपस से बाहर जाने की अनुमति क्यों दी। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला का दावा, उनके नाम पर था जलसा बंगला, बाद में हुआ जया के नाम

अमिताभ बच्चन की भाभी रमोला का दावा है कि जलसा बंगला उनके नाम पर था। उन्होंने 1993 की गिफ्ट डीड को चुनौती दी है।

KING फिल्म की कहानी लीक: क्या शाहरुख की नई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी होगी?

किंग फिल्म की कहानी लीक हुई और इसे कुछ कुछ होता है से जोड़ा गया। जानिए कहानी, कास्ट और मेकर्स का रुख।

तरनतारन में तीर्थयात्रा बसों की टक्कर, 4 मृतक और दर्जन भर घायल

तरनतारन में तीर्थयात्रा बसों की टक्कर से चार यात्रियों की मौत और 12 से अधिक घायल हुए हैं। राहत कार्य और जांच जारी है।

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चार लोगों की मौत हुई।

हैदराबाद में बोले राहुल गांधी-भाजपा गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है

राहुल गांधी ने तेलंगाना गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा पर गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने का आरोप लगाया।

गुजरात एसआईटी के पूर्व चीफ राकेश अस्थाना ने कहा- एक सुनियोजित साजिश थी साबरमती एक्सप्रेस में आग

पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना ने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को हादसा नहीं, साजिश बताया। जांच और फॉरेंसिक सबूतों से यह साबित हुआ।

दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में निगम के बकाया टैक्स और आयोजन स्थल को लेकर विवाद बढ़ रहा है। सुरक्षा और गानों पर प्रतिबंध भी चर्चा में हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया: गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा हुई मजबूत

विदेश मंत्री जयशंकर ने गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा मजबूत होने की जानकारी दी। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा तंत्र में सुधार का भी जिक्र किया।

ब्रह्मोस के बाद फिलीपींस ने चुना भारत को सैन्य सैटेलाइट साझेदारी के लिए

भारत-फिलीपींस सैन्य सैटेलाइट साझेदारी से दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई मिलेगी। ब्रह्मोस के बाद यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर, कुल मतदाता 5.48 करोड़ के करीब

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर जुड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंच गई है।