लीबिया से यूरोप जा रहे नाव का इंजन फेल;60 यात्रियों की मौत
👉 यह भी पढ़ें:
- Vietnam में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 लोगों की मौत की पुष्टि, मरने वालों में अधिकांश आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
- यमुना में डूबी नाव, 5 बच्चे समेत 6 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य तेज
- ड्रग तस्करी पर अमेरिका की कड़ी कार्रवाई: प्रशांत महासागर में संदिग्ध नौका पर हमला, चार की मौत—जांच पर भी उठे सवाल
- अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में रेस्टोरेंट पर नाव से गोलीबारी, 3 की मौत और कई घायल
- यमन में नाव हादसा: खराब मौसम के कारण 50 से ज़्यादा प्रवासियों की मौत
अफ्रीका से रबर की नाव के ज़रिए भूमध्य सागर पार करके यूरोप जा रहे कम से कम 60 प्रवासियों की मौत हो गई है. हालांकि इस नाव पर सवार कम से कम 25 प्रवासियों को बचा लिया गया है. मानवीय मदद पहुंचाने के लिए काम करने वाली संस्था ‘एसओएस मेडिटेरेनियन’ की जहाज ओशन वाइकिंग इन्हें बचाया है.
इस हादसे में बचे लोगों ने बताया है कि वे सब लीबिया के उत्तरी तट पर स्थित ज़ाविया से पिछले शुक्रवार को रवाना हुए थे. लेकिन तीन दिनों की यात्रा के बाद रबर की नाव का इंजन फेल हो गया. उसके बाद यह नाव समुद्र में इधर उधर भटकने लगा, जबकि उस पर भोजन और पानी खत्म हो गया था.इन लोगों को बचाने वालों ने कहा है कि इन लोगों के मरने की वजह पानी में डूबना नहीं रही, बल्कि ये भूख और प्यास के कारण मरे हैं.



