ट्रंप प्रशासन के टैक्स बिल पर एलन मस्क का हमला, बताया ‘कर्ज़ की गुलामी’ लाने वाला विधेयक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ट्रंप प्रशासन के टैक्स बिल पर एलन मस्क का हमला, बताया ‘कर्ज़ की गुलामी’ लाने वाला विधेयक

टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन के नए टैक्स बिल के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। मस्क ने इस विधेयक को ‘कर्ज़ की गुलामी वाला विधेयक’ बताते हुए इसकी तीखी आलोचना की है और चेतावनी दी है कि अगर यह कानून बना, तो अमेरिका गंभीर आर्थिक संकट में घिर सकता है।

👉 यह भी पढ़ें:

सरकारी पद से इस्तीफा, टैक्स बिल के विरोध से जोड़ा गया कारण

एलन मस्क ने हाल ही में सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख का पद छोड़ा है। माना जा रहा है कि उन्होंने यह फैसला ट्रंप प्रशासन द्वारा लाए जा रहे इस टैक्स बिल के विरोध में लिया है। सरकार से अलग होने के बाद मस्क सोशल मीडिया पर लगातार इस बिल की खिलाफत कर रहे हैं।

मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता', एलन मस्क ने ट्रंप के किस बिल को कहा  घिनौना?- elon Musk calls donald Trumps major tax and spending bill  disgusting | Jansatta

मस्क की चेतावनी: अमेरिका कर्ज़ की दलदल में फंस जाएगा”

मस्क ने अपने हालिया पोस्ट में लिखा नया व्यय विधेयक तैयार किया जाना चाहिए, जो घाटे को बहुत अधिक न बढ़ाए और ऋण सीमा को 5 खरब डॉलर तक न बढ़ाए।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने सीनेटर और कांग्रेस सदस्यों को इस बिल के खिलाफ कॉल करें। मस्क ने कहा,
“दिवालिया अमेरिका ठीक नहीं है। इस बिल को खत्म करें।”

राजनीतिक चेतावनी: “जनता सबक सिखाएगी”

मंगलवार को एक पोस्ट में मस्क ने बिल का समर्थन करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा,
“जिन लोगों ने इस बिल का समर्थन किया है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। अगले साल नवंबर में होने वाले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी, जिन्होंने देशवासियों से धोखा किया है।”

टैक्स कटौती और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी का प्रस्ताव

इस टैक्स बिल में टैक्स में कटौती और रक्षा खर्च में बढ़ोतरी जैसे प्रावधान शामिल हैं। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने इसे पारित कर दिया है, जिसमें तीन रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर विरोध किया। अब यह विधेयक सीनेट में पेश किया जाएगा और वहां से पास होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा।

टेस्ला पर संभावित असर

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बिग ब्यूटीफुल बिल के लागू होने से एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी में कटौती की संभावना है, जिससे कंपनी के भविष्य के मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।