0:00
0:00 left
अमेरिका में वॉलमार्ट पर भगवान गणेश की तस्वीरों का इस्तेमाल कर उत्पाद बेचने पर विवाद
अमेरिका में वॉलमार्ट की वेबसाइट पर भगवान गणेश की छवियों का इस्तेमाल करते हुए पैंट, चप्पल और स्विमसूट जैसे उत्पाद बेचने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
हिंदू समुदाय ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया और इसकी कड़ी आलोचना की।हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने वॉलमार्ट को पत्र लिखकर तुरंत इन उत्पादों की बिक्री रोकने की मांग की। फाउंडेशन के सदस्य प्रेम कुमार राज ने कहा भगवान गणेश की छवि का इस प्रकार अनुचित और अपमानजनक इस्तेमाल अस्वीकार्य है।भगवान गणेश को एक अरब से अधिक अनुयायी विघ्नहर्ता के रूप में पूजते हैं।चप्पलों और अंडरवियर पर उनकी छवि का उपयोग हिंदू धर्म का अनादर है।





