कनाडा आम चुनाव: शुरुआती रुझानों में लिबरल पार्टी जीत की ओर
मतगणना शुरू, लिबरल पार्टी को बढ़त
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की शानदार जीत, देवदत्त पडिक्कल के शतक ने बढ़ाया आत्मविश्वास
- FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार राउंड ऑफ़ 16 में बनाई जगह
- Canada vs Qatar: जोनाथन डेविड की ऐतिहासिक हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदकर रचा इतिहास
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा
- मतगणना से पहले सियासी हलचल: अंबुमणि रामदास का दावा— “4 मई को हमारी जीत तय”
कनाडा आम चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है।
कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (CBC) के अनुसार, संसद की 343 सीटों में से लिबरल पार्टी को कंजरवेटिव पार्टी से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लिबरल पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर पाएगी या अल्पमत वाली सरकार बनेगी।
सीटों पर स्थिति: लिबरल्स आगे, कंजरवेटिव्स की कड़ी टक्कर
नए अनुमानों के अनुसार:
- लिबरल पार्टी ने अब तक 23 सीटें जीत ली हैं और 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- कंजरवेटिव पार्टी ने 11 सीटें जीती हैं और 81 सीटों पर आगे चल रही है।
- ब्लॉक क्यूबेकॉइस (यवेस-फ्रांकोइस ब्लैंचेट के नेतृत्व में) 16 सीटों पर आगे है।
- NDP (जगमीत सिंह के नेतृत्व में) तीन सीटों पर आगे बढ़ रही है।
ट्रंप की नीतियों का असर: राष्ट्रवाद में उछाल
चुनाव के नतीजों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और बयानबाजी का बड़ा प्रभाव पड़ा है। जब ट्रंप ने कनाडा की अर्थव्यवस्था पर हमला और टैरिफ युद्ध शुरू किया था, तब लिबरल पार्टी की लोकप्रियता गिर रही थी।
लेकिन ट्रंप के आक्रामक रुख से कनाडाई जनता में राष्ट्रवादी भावना जगी, जिसने लिबरल पार्टी को फिर से मजबूती प्रदान की और अब वह लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की ओर है।
कंजरवेटिव पार्टी की रणनीति पर पानी फिरा
विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीव्रे को उम्मीद थी कि यह चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के शासन के खिलाफ जनमत संग्रह जैसा साबित होगा।
ट्रूडो की लोकप्रियता खाद्य और आवास कीमतों में वृद्धि के कारण पहले ही घट रही थी। लेकिन ट्रंप के हस्तक्षेप और ट्रूडो के इस्तीफे के बाद मार्क कार्नी, जो दो बार केंद्रीय बैंकर रह चुके हैं, लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री बने और उन्होंने पार्टी को चुनावी वापसी दिलाई।



