0:00
0:00 left
बंधकों के मिले शव; नेतन्याहू ने दी चेतावनी कहा इजराइल चुप नहीं बैठेगा
गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए 6 लोगों के शव बरामद होने के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यह वक्त इसराइल के लिए आराम का नहीं है.प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक की वह बंधकों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ नहीं लेता.
हमास को संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि जो भी बंधकों की हत्या करता है. वह समझौता नहीं चाहता है.
इससे पहले सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने पत्रकारों को बताया है कि शुरू के अनुमान के अनुसार हमारे पहुंचने के कुछ समय पहले ही बंधकों की मौत हुई है.
बीते साल सात अक्टूबर को हमास ने इसराइल पर हमला किया था. इस दौरान क़रीब 1200 लोगों की मौत हुई थी और कई लोगों को हमास के लड़ाके बंधक बनाकर अपने साथ गाजा ले गए थे.
👉 यह भी पढ़ें:
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा एक्शन, नए प्रतिबंधों के बीच सैन्य हमले की चेतावनी,
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Iran-US Peace Deal से बौखलाया Israel? नेतन्याहू का बड़ा ऐलान—’लेबनान से नहीं हटेंगे’, क्या ट्रंप और इजरायल में बढ़ गई दरार?
- Nipah Virus Alert: केरल में मिला संदिग्ध निपाह मरीज, हाई अलर्ट जारी! क्या फिर लौट रहा है जानलेवा वायरस?



