0:00
0:00 left
रफाह पर हमला गलती होगी; बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजराइल प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बीच इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध पर उच्च स्तरीय वार्ता हुई है.व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अहम जानकारियों के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि बाइडेनने ये माना है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से इसराइल को कई सैन्य सफलता मिली हैं लेकिन उन्होंने गाजा में आम लोगों की बढ़ती मौतों को लेकर भी चिंता जताई है.

सुलिवन ने बताया है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायल के हमास के खिलाफ अभियान चलाने की प्रतिबद्धता को दोहराया है लेकिन साथ ही उन्होंने इजराइल को चेताया भी है.राष्ट्रपति बाइडेन ने इजराइल के प्रधानमंत्री को सलाह दी है कि रफ़ाह पर हमला करना इजरायल की सेना की ‘गलती’ होगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- US-Iran War: इराक में नया मोर्चा, अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला; होर्मुज में 6,000 नाविक फंसे
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम



