👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
0:00 left
निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर,इस बार चला चुनाव में हस्तक्षेप का दांव

कनाडा लगातार भारत पर आरोप लगा रहा है जिससे भारत और कनाडा के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो चले है इसी बीच कनाडा ने एक और विवाद खड़ा किया है निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा ने फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है . अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में चुनावों को लेकर विदेशी हस्तक्षेप की जांच की जा रही है. जांच कर रहे आयोग को सितंबर 2023 में जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि, उन्होंने तब ये स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि वह चीन और रूस के हस्तक्षेप की जांच करेंगे लेकिन अब भारत का नाम भी आ रहा है.

बुधवार को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक एक न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले आयोग ने भारत की भूमिका पर भी संदेह जताया है. आयोग इस साल के अंत तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा. गौरतलब है कि पिछले सितंबर में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सार्वजनिक रूप से भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह निज्जर की हत्या के पीछे होने का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने खारिज किया था. अब ट्रूडो सरकार एक और आरोप भारत पर लगा रही है.



