अफगान सेना का पाकिस्तान में घुसकर हमला, 7 सीमाई इलाकों में भीषण संघर्ष
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव शनिवार रात अचानक भड़क उठा, जब अफगान सेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर सात अलग-अलग इलाकों में हमला किया।
अफगान सेना ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 5 को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा कई हथियार जब्त किए गए और एक पाकिस्तानी सैनिक का शव भी अपने कैंप में ले जाया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
इस हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों देशों की सेनाओं के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक भीषण गोलीबारी और संघर्ष चला।
7 सीमाई मोर्चों पर एक साथ हमला
देर रात अफगान सेना ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा पर एक साथ सात बॉर्डर पोस्ट पर हमला किया।हमले के दौरान पाकिस्तान की एक दर्जन से अधिक चौकियां ध्वस्त कर दी गईं।
अफगान दावे बनाम पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
अफगान मीडिया के मुताबिक,
- 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
- 5 सैनिक हिरासत में लिए गए
- और एक सैनिक का शव अफगान सेना अपने साथ ले गई।
वहीं, पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि अफगान हमले में
- 3 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
- और 5 घायल हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना ने जवाबी फायरिंग की तस्वीरें जारी कीं और दावा किया कि उसने अफगान सेना की 6 चौकियां नष्ट कर दीं।
चार घंटे बाद हुआ सीजफायर
रात में ही संघर्ष थमा, जब अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सीजफायर की घोषणा की।यह झड़प हाल के महीनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा सैन्य टकराव मानी जा रही है, जिसने दोनों देशों के बीच तनाव को नए स्तर तक पहुंचा दिया है।



