👉 यह भी पढ़ें:
- स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी
- Kullu News: मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच शुरू
- Thailand में 9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा: भारतीय नाविकों से भरे जहाज पर फायरिंग, सभी सुरक्षित
- उज्जैन…स्कूल चलो अभियान के तहत मना प्रवेश उत्सव
- जालंधर में हड़कंप: एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
0:00 left
नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में एक छात्र बंदूक लेकर स्कूल में घुस गया। फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। बाद में छात्र ने खुद को भी गोली मार ली।
न्यूज एजेंसियों के अनुसार घटना ग्राज शहर के उत्तर–पश्चिम में ड्रेयर्सचुट्जेगैस पर स्थित एक संघीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई है। यह स्कूल मुख्य रेलवे स्टेशन के पास है। बताया जाता है कि हमलावर 18 साल से कम उम्र का है। पहले हमलावर बंदूक लेकर स्कूल में गया और फिर उसने अंधाधुंध फायरिंग की। जब फायरिंग खत्म होने लगी तो उसने आखिरी गोली खुद को मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राज शहर के मेयर के मुताबिक इस हमले में 10 बच्चों की जान चली गई है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राज ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना के बाद दूसरा सबसे प्रमुख शहर है।



