0:00
0:00 left
अमेरिका में स्टील और एल्यूमीनियम पर 25% टैरिफ: ट्रंप बोले – “यह एक बड़ी डील है!”
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्यूमीनियम पर फिर से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। एग्ज़ीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्होंने कहा यह अमेरिका को फिर से अमीर बनाने की शुरुआत है

सभी देशों पर लागू होगा टैरिफ
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि स्टील और एल्यूमीनियम पर यह नया टैरिफ सभी देशों पर लागू होगा। उन्होंने कहा हमारे देश की ज़रूरत है कि स्टील और एल्यूमीनियम अमेरिका में ही बने, ना कि विदेशी जमीन पर।
कीमतों पर असर? ट्रंप का जवाब
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस टैरिफ़ से उपभोक्ताओं के लिए कीमतें बढ़ेंगी? तो उन्होंने कहा आख़िर में यह सस्ता ही होगा।
कनाडा और मैक्सिको पर असर
गौरतलब है कि कनाडा और मैक्सिको अमेरिका के सबसे बड़े स्टील व्यापारिक साझेदार हैं। कनाडा अमेरिका में एल्यूमीनियम का सबसे बड़ा सप्लायर भी है। ऐसे में यह टैरिफ वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर सकता है।
क्या यह फैसला अमेरिका के उद्योग को मजबूती देगा या अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तनाव बढ़ाएगा? यह देखने वाली बात होगी!
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्रंप का बड़ा व्यापारिक फैसला: दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ, समझौते के उल्लंघन का आरोप
- ईरान से व्यापार पर सख्त रुख: ट्रंप का ऐलान, व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों पर 25% टैरिफ
- ट्रंप का नया ऐलान: 1 नवंबर से अमेरिका में आने वाले सभी बड़े ट्रकों पर 25% टैरिफ
- भारत पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माने की घोषणा के बाद बोले ट्रंप: हम बातचीत कर रहे हैं
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील में निराशा: ट्रंप ने लगाए 25% टैरिफ, रूस से सौदों पर भी उठाए सवाल



