ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बड़ा और कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा है कि देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के “खून का बदला” हर हाल में लिया जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बाकर जोलकद्र के हस्ताक्षर वाला एक संदेश ईरानी मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रकाशित किया गया है। संदेश में कहा गया है कि आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या करने वालों को उनके अपराध की सजा अवश्य मिलेगी और “खून का बदला” निश्चित रूप से लिया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran vs America War: मशहद में अमेरिकी स्ट्राइक का दावा, खामेनेई के गृह शहर पर हमले से बढ़ा तनाव, क्या मिडिल ईस्ट में छिड़ेगा बड़ा युद्ध?
- Iran-Israel Conflict: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा आरोप, ‘अमेरिका के समर्थन से इजराइल बढ़ा रहा है हमले’, मुस्लिम देशों से की एकजुट होने की अपील
- Iran News: अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले ईरान की अमेरिका और इजराइल को कड़ी चेतावनी, कहा- किसी भी कार्रवाई का मिलेगा करारा जवाब
- US-Iran Conflict: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन अटैक के बाद अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ईरान ने दी कड़ी चेतावनी | Middle East Breaking News
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
- Iran Travel Advisory: भारत ने जारी किया हाई अलर्ट! ईरान जाने से बचें भारतीय, दूतावास ने जारी की नई चेतावनी और इमरजेंसी हेल्पलाइन

गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या हुई थी। उसी दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर पहला बड़ा सैन्य हमला किया था। इस हमले में कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारी और उनके परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया।
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह 4 से 8 जुलाई के बीच तेहरान, कोम और मशहद में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, इराक के बगदाद, काजमिन, कर्बला और नजफ में भी शोक सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
आपकी राय क्या है? क्या ईरान का यह बयान मध्य पूर्व में एक नए बड़े संघर्ष की शुरुआत का संकेत है, या फिर यह केवल राजनीतिक संदेश है? अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं।



