दमिश्क। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क में जोरदार धमाके हुए हैं। बताया जाता है कि वे जिस होटल में रुके हैं, उसी के बाहर कहीं धमाका हुआ है। मैक्रों के कार्यालय ने साफ कर दिया है कि मैक्रों सुरक्षित हैं और वे अपना सीरिया दौरा जारी रखेंगे।
मैक्रों के होटल के बाहर हुए धमाके
सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को दो जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से एक अहम मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हुए थे। राष्ट्रपति भवन में बैठक के दौरान दमिश्क में फोर सीजन्स होटल के पास धमाके हुए।
👉 यह भी पढ़ें:
- FIFA World Cup 2026 : एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
- FIFA वर्ल्ड कप 2026: मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, फ्रांस ने पैराग्वे को मात देकर क्वार्टर फ़ाइनल में बनाई जगह
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
- FIFA World Cup 2026: फ्रांस और नॉर्वे की शानदार जीत, एम्बाप्पे चमके, हालैंड ने दिलाई राउंड ऑफ़ 16 की टिकट
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
- FIFA World Cup 2026: मेसी के रिकॉर्ड गोल, फ्रांस और नॉर्वे भी नॉकआउट में, जानें तीन बड़े मैचों का पूरा हाल
मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित
सीरियाई मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति मैक्रों दमिश्क प्रवास के दौरान फोर सीजन्स होटल में ही ठहरे हुए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनका सीरिया दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दमिश्क के मध्य क्षेत्र में हुए दोनों धमाके विस्फोटक उपकरणों से किए गए। धमाके के बाद घटनास्थल से धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया।
किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक वाहन आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है, जबकि सड़क पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, किसी भी संगठन ने अब तक धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
18 लोगों के घाल होने की खबर
सीरिया के गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस विस्फोट में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं। इसमें चार पुलिस वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़कों पर खून के छीटें देखे गए हैं। विस्फोट के बाद एक गाड़ी में आग लग गई। अभी तक किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरियाई मीडिया के मुताबिक यह धमाका फोर सीजन होटल के पास हुआ जहां पर इमैनुअल मैक्रों ठहरे हुए हैं। सीरिया के गृह मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं।
होटल के पास ही है पर्यटन मंत्रालय
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यह धमाका जिस इलाके में हुआ है, वह नागरिकों से भरा हुआ है। उन्होंने इसे आपराधिक कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने बताया कि यह धमाका पर्यटन मंत्रालय के पास हुआ है। यहीं पर इमैनुअल मैक्रां फोन सीजन होटल में रुके हुए हैं। मैक्रों के ऑफिस ने कहा है कि इस धमाके से यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है और यह सामान्य तरीके से चल रही है।



