उत्तराखंड में पर्यटकों से भरी ट्रैवलर गाड़ी अलकनंदा नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

उत्तराखंड में पर्यटकों से भरी ट्रैवलर गाड़ी अलकनंदा नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत

गुरुग्राम से उत्तराखंड घूमने पहुंचे पर्यटकों के साथ शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया.पर्यटकों से भरी ट्रैवलर गाड़ी रुद्रप्रयाग के पास बद्रीनाथ नेशनल हाईवे से अनियंत्रित होकर क़रीब 300 मीटर नीचे बह रही अलकनंदा नदी के किनारे जा गिरी.इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हैं.रुद्रप्रयाग ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया, “गुरुग्राम से तुंगनाथ- चोपता 26 लोगों को लेकर जा रहा एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे रुद्रप्रयाग मुख्यालय के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.उन्होंने बताया कि, “देर शाम तक घटना में कुल 14 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, जिसमें से 3 लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है.”ये घटना रुद्रप्रयाग ज़िला मुख्यालय से क़रीब 7 किलोमीटर दूर स्थित रैतोली नाम की जगह के पास हुई.शुक्रवार रात करीब 10 बजे दिल्ली से पर्यटक गाड़ी में सवार होकर उत्तराखंड के चोपता के लिए निकले थे.

Uttarakhand: Tempo Traveller carrying passengers falls into Alaknanda,  nine, 12 rescued उत्तराखंड: यात्रियों को लेकर जा रहा टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा  में गिरा, नौ की मौत, 12 को बचाया

नंदन सिंह रजवार ने बताया कि, “घटना की खबर मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, होमगार्ड के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे.सभी की मदद से घायलों को गहरी खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया.वाहन सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खायी में गिरा था, जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया.अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया गया. वहीं ईलाज़ के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई.”उन्होंने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल सात लोगों को एयर लिफ्ट किया गया. एम्स ऋषिकेश में पहुंचने के बाद दो और लोगों की मौत हो गई.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर वहां भर्ती घायल पर्यटकों का हाल जाना और डॉक्टरों से जानकारी ली.मुख्यमंत्री धामी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है.,सीएम ने गंभीर रूप से घायल लोगों को 40-40 हज़ार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।