रसोई के डिब्बों को बारिश में बचाएं, इन तरीकों से नहीं आएगी नमी, खराब नहीं होगा सामान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मानसून की नमी का सबसे ज्यादा असर किचन पर ही पड़ता है। डिब्बों में नमी आ जाने से आटा, मसाले, चावल और अन्य खाने पीने की चीजें खराब हो जाती हैं। सूखे मसाले सील जाते हैं और उनमें गांठ पड़ जाती है। अनाजों में कीड़े पड़ने लगते हैं। कुछ तरीके अपनाकर इन्हें सीलन से बचाया जा सकता है।

सबसे पहले जरूरी है कि आप सही क्वालिटी के किचन इंग्रीडिएंट्स लाएं। बाजार से फ्रेश चीजें ही लाएं। आजकल बाजार में रबर गैस्केट वाले कांच के जार मौजूद हैं। कोशिश करें कि आपके कंटेनर गहरे रंग के हों, इससे बाहर की धूप और लाइट इसके अंदर रखे सामान को खराब नहीं कर पाएगी।

👉 यह भी पढ़ें:

मसाले हों या चावल और आटा, इनको हमेशा अंधेरी और ठंडी जगह पर ही स्टोर करना चाहिए। इनको गर्म या उमस वाली जगह पर रखने से बचना चाहिए। कई बार गैस, ओवन के पास रखी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। इसलिए गर्म जगह से दूर इन चीजों को अंधेरी और ठंडी जगह पर ही स्टोर करें।

सिलिका जेल भी है फायदेमंद

पानी की नई बोतल में आपने सिलिका जेल पैक देखा होगा। ये जेल पैक अगर कंटेनर में रखे सामान की नमी सोख लेता है और उसे खराब होने से बचाता है। आप भी बाजार से सिलिका जेल पैक लाकर अपने किचन के सामान के कंटेनर में डाल सकते हैं। इससे मानसून में आपकी खाने पीने की चीजें जल्द खराब नहीं होंगी।आप चाहें तो इसके बदले नमक और चावल की छोटी छोटी पोटली बनाकर भी कंटेनर में डाल सकते हैं, क्योंकि ये चीजें भी नमी सोखने का काम करती हैं।

एयर टाइट पॉलिपैक का करें इस्तेमाल

जब भी कुछ चीज स्टोर करें तो पहले कंटेनर को पूरी तरह सूखा और साफ कर लें. जिस चीज को स्टोर करना है, उसे भी बिल्कुल सूखा और ठंडा होना चाहिए. कई बार खाने पीने की चीज गर्म होने के कारण कंटेनर में नमी जाती है। कई बार कंटेनर ही गीला होता है और उसमे रखी चीज भी खराब हो जाती है।अगर आपके पास पैकेट बंद मसाले हैं तो आप उनको फ्रिज में भी रख सकते हैं। यहां वो लंबे समय तक ताजे और सुरक्षित रहेंगे। आप दालों को एयर टाइट पॉलिपैक में स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।