इंदौर। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डीजीसीए की सख्ती के कारण एयर इंडिया अपने विमानों का मेंटेनेंस करवा रही है। इसी के तहत इंदौर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 803/804) को कंपनी ने 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। एयर इंडिया ने इसका कारण तकनीकी समस्या और विमान मेंटेनेंस बताया है।
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 803 दिल्ली से शाम 6.40 बजे रवाना होकर रात 8.15 बजे इंदौर आती थी। फिर AI 804 रात 10.25 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए उड़ान भरती थी और रात 12.25 बजे दिल्ली पहुंचती थी। इन दोनों फ्लाइट्स को 21 जून से स्थगित कर दिया गया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
कई फ्लाइटों पर हादसे का प्रभाव
अहमदाबाद हादसे के बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया पर नकेल कसनी शुरू की। इसके बाद एयर इंडिया के सभी विमानों की कहन जांच शुरू हुई। इसके कारण एयर इंडिया ने अपने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती कर दी। डीजीसीए ने पिछले दिनों एयर इंडिया के तीन लापरवाह वरिष्ठ अधिकारियों को निकालने के आदेश भी दिए थे।



