👉 यह भी पढ़ें:
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
- महंगे ईंधन ने बिगाड़ा एयर इंडिया का उड़ान प्लान, तीन महीने तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद
- हवा में ही बंद हो गया एयर इंडिया के विमान का इंजन, पायलट ने पैन-पैन अलर्ट देकर उतारा विमान
- आसमान में मचा हड़कंप: धुएं के बीच एअर इंडिया विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग, यात्रियों में दहशत
- एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी, सात घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौटी फ्लाइट
0:00 left
नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों की व्यापक पैमाने पर सुरक्षा जांच हो रही है। इसके कारण 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर कई फ्लाइट निलंबित रहेगी। एयर इंडिया ने यह जानकारी गुरुवार यानी 19 जून को दी।
उल्लेखनीय है कि यह फैसला अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे के बाद लिया गया है। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 29 और लोग मारे गए थे। एक दिन पहले ही एयरलाइन ने उड़ानों में 15 प्रतिशत कटौती की घोषणा की थी। एयर इंडिया ने कहा है कि ये कटौती 21 जून, 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी। इसमें दिल्ली–नैरोबी, अमृतसर–लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कमी की जाएगी।




