नई दिल्ली। अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। डीजीसीए की सख्ती के बाद विमानों की सख्त जांच जारी है। एयर इंडिया ने तीन फ्लाइट्स को 15 जुलाई तक अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। इसमें दो इंटरनेशनल फ्लाइट बेंगलुरू से सिंगापुर, पुणे से सिंगापुर की है। एक डोमेस्टिक फ्लाइट भी सस्पेंज है, जो मुंबई से बागडोगरा चलती है। एयरलाइन ने रविवार को एक्स पर इसकी जानकारी दी।
एयर इंडिया ने बताया कि वे 19 रूट पर चलने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स की संख्या भी घटा रहे हैं। ये सभी नैरोबॉडी विमान हैं, यह छोटे विमान होते हैं जिनमें यात्री क्षमता कम होती है। इससे पहले एयरलाइन ने वाइडबॉडी विमानों की संख्या 15% कम करने का फैसला लिया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
एयर इंडिया ने के अनुसार बेंगलुरु–सिंगापुर, पुणे–सिंगापुर और मुंबई–बागडोगरा (AI551/552) रूटों पर हर हफ्ते चलने वाली सात उड़ानें बंद रहेंगी। ये रोक कम से कम जुलाई के मध्य तक जारी रहेगी। इसके अलावा, दिल्ली–बेंगलुरु और दिल्ली–मुंबई जैसे कुछ खास घरेलू रूटों पर भी उड़ानों की संख्या कम की जाएगी। एयर इंडिया ने इससे पहले बड़े आकार के विमानों की उड़ानों में 15% की कटौती करने की घोषणा की थी।
33 बोइंग विमानों में से 26 की जांच पूरी
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि उनके 33 बोइंग 787-8 और 787-9 विमानों में से 26 की सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है। इन सभी विमानों को अब सेवा में वापस लाने की अनुमति मिल गई है। एयर इंडिया ने कहा कि उड़ानों में यह कमी ऑपरेशन को स्थिर रखने, बेहतर काम करने और यात्रियों को कम परेशानी हो इसलिए की जा रही है। यह कटौती कम से कम जुलाई के मध्य तक जारी रहेगी।



