तेलंगाना में उपचुनाव के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के मंत्री बनते ही बवाल, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना में मंत्री बनाया गया हैराज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा में चुनाव है, इसी बीच अजहरुद्दीन को मंत्री बनाया गया है। भाजपा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शपथ लेने के बाद कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं उन सभी लोगों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया। मैं हर काम, हर स्तर पर ईमानदारी से काम करूंगा। जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से मुझे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए मेरे लिए इससे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता। मेरा लक्ष्य सिर्फ सही तरीके से काम करना है और उनका (विपक्ष का) काम आलोचना करना है।

भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भाजाप की चुनाव मामलों की समिति के अध्यक्ष मर्री शशिधर रेड्डी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात की। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह को रोकने की मांग की थी। भाजपा कहना है कि अजहरुद्दीन का मंत्री बनना जुबली हिल्स उपचुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है। रेड्डी ने कहा कि अजहरुद्दीन जुबली हिल्स के ही मतदाता हैं और 2023 में कांग्रेस के उम्मीदवार भी थे। ऐसे में यह कदम मतदाताओं को एक वर्ग विशेष के पक्ष में झुकाने का प्रयास है। भाजपा ने इसे पूरी तरह चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है.

कांग्रेस ने कहा-भाजपा को अल्पसंख्यक बर्दाश्त नहीं

कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को सांप्रदायिक राजनीति बताते हुए तीखा जवाब दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि भाजपा एक प्रमुख अल्पसंख्यक नेता को कैबिनेट में आते नहीं देख सकती। वह जुबली हिल्स में साम्प्रदायिक भावनाएं भड़का रही है। कांग्रेस प्रवक्ता अड्डांकी दयाकर ने कहा कि अजहरुद्दीन देश का गौरव हैं। उन्होंने भारत का नाम क्रिकेट मैदान पर रोशन किया। उन पर सांप्रदायिक टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उप चुनाव में कांग्रेस को हो सकता है फायदा

अजहरुद्दीन के मंत्री बनने से जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को फायदा हो सकता है। यहां एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। यह उपचुनाव जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ की हृदयाघात की मृत्यु के बाद हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।