पाकिस्तान में मतदान शुरू

पाकिस्तान में गुरुवार को आम चुनाव हैं| देश में 336 सीटों पर आज मतदान हैं सरकार बनाने के लिए 169 सीटों की जरूरत है.वहीं चुनाव को देखते हुए पूरे देश में मोबाइल सेवा निलंबित कर दी गई है. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कहा है, देश में हाल ही में हुई आतंकवादी घटनाओं के कारण कई जानें गई हैं. कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और संभावित ख़तरों से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय आवश्यक हैं. इसलिए देशभर में मोबाइल सेवा को अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी
- US-Iran Peace Deal के बाद पाकिस्तान ने लिया बड़ा क्रेडिट! ‘Islamabad Agreement’ पर शहबाज शरीफ का दावा, क्या वाकई पाकिस्तान ने कराई ऐतिहासिक सुलह?

दो साल पहले देश में अविश्वास प्रस्ताव लाकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की सरकार गिराई गई थी और अब वो भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में हैं. तीन बार देश के पीएम रहे नवाज़ शरीफ़ इस बार चुनावी मैदान में हैं. कई विश्लेषकों का कहना है कि ये पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम विश्वसनीय चुनाव है.इन दिनों पाकिस्तान आर्थिक संकट, महंगाई और चरमपंथी घटनाओं से जूझ रहा है. बुधवार को आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले बलूचिस्तान प्रांत में प्रत्याशियों के दफ्तर के बाहर दो बम धमाके हुए. इसमें कम से कम 28 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हो गए.



