अमेरिका की संघीय अदालत ने ट्रंप के टैरिफ नीति पर लगाई रोक
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए व्यापक टैरिफ़ पर रोक लगा दी है। इस फैसले को ट्रंप की आर्थिक नीतियों को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Middle East Crisis: होर्मुज में बड़ा एक्शन! अमेरिका ने मार गिराए ईरान के 2 ड्रोन, क्या युद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया?
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- अब समझौता करना ही होगा’—ट्रंप का ईरान को सीधा संदेश, Israel-Lebanon Conflict के बीच बड़ा खुलासा

कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने अपने फैसले में कहा कि व्हाइट हाउस द्वारा लागू किया गया आपातकालीन क़ानून राष्ट्रपति को यह एकतरफा अधिकार नहीं देता कि वह लगभग हर देश पर टैरिफ़ लगा सकें। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी संविधान के अनुसार, अन्य देशों के साथ व्यापार करने के विशेष अधिकार कांग्रेस के पास हैं और राष्ट्रपति की ओर से अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के नाम पर इन अधिकारों का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता।
मैनहट्टन स्थित अदालत ने ट्रंप प्रशासन के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद चीन, मेक्सिको और कनाडा पर लगाए गए टैरिफ़ को भी रोक दिया है।
कोर्ट का फैसला आने के कुछ ही मिनटों के भीतर ट्रंप प्रशासन ने इस निर्णय के खिलाफ अपील दायर कर दी है।


