इजरायल में नेतन्याहू सरकार के ख़िलाफ़ हज़ारों लोग सड़क पर
इजराइल में एक बार फिर सरकार विरोधी हज़ारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर पड़े हैं.7 अक्तूबर को हमास के हमले के बाद से इसराइल को सदमा लगा था और इसके बाद जनता के बीच एकता देखने को मिली थी.लेकिन छह महीने बाद इसराइल में एक बार फिर बिन्यामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं. हजारों लोग इजराइल में सड़कों पर उतरे हैं.यरुशलम में हजारों प्रदर्शनकारियों ने उत्तर-दक्षिण में शहर के सबसे बड़े हाईवे को रोक दिया था.

👉 यह भी पढ़ें:
- ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में हाहाकार: आज बंद रहेंगी लाखों मेडिकल दुकानें
- भोजशाला फैसले पर ओवैसी का हमला, बोले– संविधान की भावना के खिलाफ है निर्णय
- तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा विस्फोट: एआईएडीएमके में बगावत, 36 विधायक पलानीस्वामी के खिलाफ
- बिहार विधानसभा में सियासी घमासान: रामविलास पासवान के सम्मान पर लोजपा (रामविलास) का राजद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
इस दौरान सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन से बदबूदार पानी छोड़ा. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नेतन्याहू तुरंत इस्तीफा देकर हुए चुनाव कराएं. साथ ही कइयों की मांग थी कि गाजा में बंधक 130 इजराइलियों की रिहाई के लिए जल्द से जल्द डील की जाए.


