गाजा  के उत्तरी हिस्से में चल रही लड़ाई इजराइल-हमास युद्ध का सबसे काला दौर;यूएन 

Date:

गाजा के उत्तरी हिस्से में चल रही लड़ाई इजराइल-हमास युद्ध का सबसे काला दौर;यूएन

संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकारों के प्रमुख वोल्कर टर्क का कहना है कि गाजा के उत्तरी भाग में चल रही लड़ाई, इजराइल-हमास युद्ध का सबसे काला दौर है.

इजराइल का कहना है कि वह हमास के लड़ाकों को संगठित होने से रोकने के लिए इन इलाकों में जमीनी हमले कर रहा है.

वोल्कर टर्क ने कहा, इजराइली सेना पूरी आबादी को बमबारी, घेराबंदी और भुखमरी के जोखिम में डाल रही है. इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकारों के प्रमुख ने वैश्विक नेताओं से गाजा के मामले में कार्रवाई करने की अपील की है.वोल्कर टर्क ने कहा कि जिनेवा सम्मेलनों के तहत देशों का कर्तव्य है कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सम्मान सुनिश्चित करें.

हालांकि इजराइली सेना ने संयुक्त राष्ट्र संघ के इस बयान पर तत्काल कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी . लेकिन इज राइली सेना का कहना है कि उन्होंने छह अक्तूबर को गाजा के उत्तरी क्षेत्र में सैकड़ों हमास लड़ाकों को मारा है और जबालिया से 45 हजार नागरिकों को निकाला है.

इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा था कि वह उत्तरी गाजा के अस्पतालों में इजराइली सेना की कार्रवाई से परेशान हैं .

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।