नई दिल्ली। अफगानिस्तान में रविवार रात आए भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि आपदा में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यहां की इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गई हैं। अभी भी काफी लोग मलबे में दबे हैं। घायलों में भी कई की हालत गंभीर है।

👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से झटका, जन्म के आधार पर बरकरार रहेगी नागरिकता
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Saudi Arabia में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
- Donald Trump News: हैदराबाद में ‘Donald Trump Avenue’ का उद्घाटन, ट्रंप ने कहा- ‘Thank You India’ | India-US Relations
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भूकंप पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। जशंकर ने आश्वासन दिया कि भारत इस मुश्किल घड़ी में अफगानिस्तान को हरसंभव मदद मुहैया कराएगा। कुनार प्रांत में आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.0 मापी गई। सोमवार सुबह मरने वालों की संख्या 250 तक थी, लेकिन इस संख्या में लगाता इजाफा होता रहा। दोपहर तक यह आंकड़ा 800 के पार हो गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक 31 अगस्त को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र 27 किलोमीटर दूर और आठ किलोमीटर की गहराई पर था। अफगानिस्तान भूकंप के प्रति काफी संवेदनशील है, क्योंकि यह कई फॉल्ट लाइनों के ऊपर स्थित है।



