ताइवान ;अमेरिका से खरीदेगा 1000 अटैक ड्रोन्स
ताइवान ने अपने आप को मजबूत बनाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत ताइवान अमेरिका से 1000 अटैक ड्रोन्स खरीदेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान ये ड्रोन्स अमेरिकी फर्मों एरोविरोनमेंट और एंडुरिल इंडस्ट्रीज से खरीदेगा। सितंबर के अंत में ताइवान ने इस सौदे पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।
अमेरिका की सरकार ने जून महीने में ही करीब 36 करोड़ डॉलर में इस सौदे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। वहीं ताइवान की विधायिका युआन ने भी 30 अगस्त को इस सौदे के लिए धन का आवंटन कर दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान को इन ड्रोन्स की डिलीवरी 2024 से 2026 के बीच हो सकती है। गौरतलब है कि इन ड्रोन्स के अलावा ताइवान की सेना ने अमेरिका से मानव रहित विमान सहित अन्य सामान खरीदने का भी एलान किया था। गौरतलब है कि चीन और ताइवान के बीच तनाव जारी है। चीन की सेना द्वारा लगातार ताइवान के जल और हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, अमेरिका का आज्ञाकारी नौकर बता दिया
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान
- अमेरिका की ईरान को खुली चेतावनी, बोले ट्रंप — समय हाथ से फिसल रहा है



