सीरिया; विद्रोहियों ने दियार अल-जोर शहर पर किया कब्जा
सीरियाई विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने देश के कच्चे तेल के भंडार वाले पूर्वी शहर दियार अल-जोर और इसके सैन्य हवाई अड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह क्षेत्र पहले कुर्द बलों के कब्जे में था।बशर अल-असद को सत्ता से हटाने के बाद विद्रोही बल अब देश के प्रमुख संसाधनों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इन बलों का नेतृत्व प्रमुख इस्लामी संगठन हयात तहरीर अल-शाम एचटीएस कर रहा है।
एचटीएस के सीनियर कमांडर हसन अब्दुल-गनी ने कहा, हमने इस शहर और सैन्य हवाई अड्डे को आजाद करवा लिया है। विद्रोहियों के बयान के अनुसार, हमारे बलों ने पूरे दियार अल-जोर शहर पर नियंत्रण कर लिया है।यूके स्थित संस्थान सीरियन ऑब्जर्वेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स एसओएचआर ने पुष्टि की है कि पहले यह क्षेत्र कुर्द बलों के नियंत्रण में था। लेकिन विद्रोहियों के हमले के बाद वे पीछे हट गए हैं।
पिछले सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना के पीछे हटने के बाद कुर्द बलों ने इस शहर पर कब्ज़ा कर लिया था। हालांकि, इस ताजा घटनाक्रम से यह स्पष्ट होता है कि देश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नियंत्रण को लेकर लड़ाई और तेज हो गई है।दियार अल-जोर तेल भंडार वाला एक प्रमुख शहर है। इस पर कब्जा देश की आर्थिक शक्ति और संसाधनों की पहुंच के लिए रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्रोही बलों का यह दावा सीरिया के सत्ता संघर्ष में एक नया मोड़ ला सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- 12 साल बाद सीरिया से अमेरिकी सेना की पूरी वापसी: देश के एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम
- यमन से फिर हमला: हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन से इजराइल को बनाया निशाना
- ISIS पर अमेरिका का निर्णायक प्रहार: सीरिया में 90 से ज्यादा हवाई हमले, 35 आतंकी ठिकाने तबाह
- सीरिया में आईएस पर अमेरिका का बड़ा जवाबी हमला, ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू
- सीरिया के दक्षिणी इलाके में ड्रूज और सुन्नी आदिवासियों के बीच संघर्ष, 30 से अधिक की मौत
- लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने मालवाहक जहाज पर हमला कर डुबोया, तीन की मौत, कई लापता



