लोकसभा में राहुल गांधी और विपक्ष की रणनीति

Date:

लोकसभा में राहुल गांधी और विपक्ष की रणनीति

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी ने अध्यक्ष से उनके खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की है।राहुल गांधी ने कहा, स्पीकर से मुलाकात में मैंने कहा कि मेरी पार्टी चाहती है कि मेरे बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों को हटाया जाए। स्पीकर ने आश्वासन दिया कि वे इसकी जांच करेंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता पक्ष के आरोपों और उकसावे के बावजूद विपक्ष की प्राथमिकता सदन को सुचारू रूप से चलाना है। राहुल गांधी ने कहा, “हमारा लक्ष्य बहस और चर्चा को प्राथमिकता देना है। 13 दिसंबर को संविधान पर बहस होनी है, और हम इसे सुनिश्चित करेंगे। चाहे सत्ता पक्ष मेरे बारे में कुछ भी कहे, लेकिन सदन की कार्यवाही नहीं रुकने देंगे।

अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों के संदर्भ में राहुल गांधी ने कहा, सत्ता पक्ष अदानी मुद्दे पर चर्चा नहीं चाहता और ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हम इस मामले को छोड़ेंगे नहीं।लोकसभा में कांग्रेस और जॉर्ज सोरोस के कथित संबंधों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।वहीं राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा हुआ। साथ ही, सत्ता पक्ष ने जॉर्ज सोरोस के मुद्दे को उठाया।विपक्ष ने स्पष्ट किया है कि वह सदन में बहस और चर्चा चाहता है और इस मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। हालांकि, अदानी मुद्दे और अन्य राजनीतिक विवादों पर टकराव की स्थिति बनी हुई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज यानी गुरुवार को पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने नादिया जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में चार मई को कमल खिलना तय है। भाजपा की विजय का जश्न होगा। मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। वैसे सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। अराजकता और गुंडागर्दी का राज पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 सालों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा को बिल्कुल न्यूनतम स्तर पर रखा गया है। पहले हर हफ़्ते किसी को फांसी पर लटका देना और बस यह दावा कर देना कि यह आत्महत्या थी, एक आम बात थी। कई मायनों में यहां अराजकता और गुंडागर्दी का राज कायम था। मैं चुनाव आयोग को तहे दिल से बधाई देता हूं. उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को बहाल किया है। बदलाव चाहती है बंगाल की जनता पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव हम नहीं लड़ रहे हैं, इस बार बंगाल में चुनाव खुद यहां की जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह उत्साह, यह उमंग, यह जोश भरोसे का है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव, गली-गली, स्त्री-पुरुष, युवा-बुजुर्ग सब एक साथ बोल रहे हैं और बदलाव चाहते हैं। महिलाओं के लिए कई वादे पीएम मोदी ने बंगाल की महिलाओं के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने वालों को दंडित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला थाना होगा। पुलिस बल में महिलाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। एक साल के भीतर महिलाओं के खातों में 36 हजार रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।भाजपा सरकार लड़कियों की ग्रेजुएशन के लिए 50 हजार की सहायता देगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गर्भवती महिलाओं को सहायता देने सहित कई और ऐलान भी किए।