कीव पर रूस ने दागे 539 ड्रोन और 11 मिसाइल : ज़ेलेंस्की ने की प्रतिबंधों की मांग
यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस द्वारा किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए हैं।
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने कीएव पर 539 ड्रोन और 11 मिसाइलें दागीं। यह हमला उस वक्त हुआ जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- खुद को ईसा मसीह मानने वाले युवक ने व्हाइट हाउस के बाहर चलाई थी गोलियां,जांच में खुलासा
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर भड़का संकट: भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों पर गोलीबारी
- होर्मुज संकट के बहाने रूस पर प्रतिबंध हटाना गलत – मैक्रों का सख्त संदेश
बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन के रुख से निराश हैं, क्योंकि पुतिन युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके विपरीत, रूस ने स्पष्ट किया है कि जब तक वह अपने रणनीतिक लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता, तब तक युद्ध जारी रहेगा।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “रूस ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह युद्ध समाप्त नहीं करना चाहता।” ज़ेलेंस्की ने अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों से रूस पर और अधिक कठोर प्रतिबंध लगाने की अपील की है।


