मेक्सिको में 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: दो की मौत, कई घायल, दहशत में लोग
मेक्सिको में आए 6.5 तीव्रता के तेज भूकंप ने भारी दहशत फैला दी। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के झटके देश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में व्यापक रूप से महसूस किए गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- Italy Earthquake Alert: आधी रात को कांपा इटली, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत! क्या बढ़ रहा है बड़ा भूवैज्ञानिक खतरा?
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय समय के अनुसार दो लोगों की जान जा चुकी थी और कई लोग घायल हुए थे।
भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिमी राज्य गुएरेरो में सैन मार्कोस के पास स्थित था, जो प्रसिद्ध पर्यटक शहर एकापुल्को के करीब है।
गुएरेरो प्रशासन ने बताया कि राज्य में लगभग 50 वर्षीय एक महिला की मौत होने की आशंका है। वहीं, मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगादा ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि इस भूकंप में 12 लोग घायल हुए हैं।
प्रशासन के अनुसार, मुख्य भूकंप के बाद भी झटके महसूस किए जाते रहे।प्रशासन ने लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को “लाइफ बैकपैक” हमेशा तैयार रखना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में सुरक्षित रहा जा सके।


