काठमांडू। नेपाल में बुधवार को उस समय एक विमान हादसे का शिकार हो गया, जब उड़ान भरते ही उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद विमान जमीन पर गिरा और धू-धू कर जल उठा। नेपाल पुलिस ने बताया है कि ये विमान सौर्य एयरलाइन का था और इसमें इसी एयरलाइन के कुल 19 लोग सवार थे। हादसे के बाद 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 18 शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। सिर्फ प्लेन के कैप्टन को घटनास्थल से जिंदा निकाला गया है। कैप्टन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार हुए विमान के बारे में सामने आया है कि ये 21 साल पुराना था। नेपाल ने इसे कनाडा से खरीदा था।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का ये विमान बुधवार सुबह नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टीआईए) पर 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जब विमान में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि उड़ान भरने के दौरान विमान रनवे पर फिसला था, जो आग लगने और हादसे की वजह बना। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और धुएं का गुबार आसमान में छा गया। ये प्लेन काठमांडू से पोखरा के लिए प्रस्थान कर रहा था।
👉 यह भी पढ़ें:
- पहले पेड़ों से टकराया था अजित पवार का विमान, हादसे पर एएआईबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- बारामती विमान हादसा: अजित पवार की मौत मामले में केंद्रीय जांच की मांग तेज
- रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी-अजित पवार के विमान हादसे को साजिश बताते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री का मांगा इस्तीफा
- अजित पवार की आखिरी आवाज: प्लेन क्रैश से पहले की फोन कॉल में दिया एकता और समावेश का संदेश
- ढाका के कॉलेज में क्रैश हुआ बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन, 19 की मौत, 160 लोग घायल
- अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट पर बोले एयर इंडिया के सीईओ-प्लेन में नहीं थी कोई मैकेनिकल या मेंटेनेस से जुड़ी खराबी
टेस्ट के लिए भरी थी प्लेन ने उड़ान
विमान ने ये उड़ान टेस्ट के लिए भरी थी। परीक्षण उड़ान होने की वजह से इसमें कोई नियमित यात्री नहीं था बल्कि कंपनी के ही 19 कर्मचारी बैठे थे। एयरलाइन अपने कर्मचारियों और इंजीनियरों सहित 19 लोगों को विमान से पोखरा ले जा रही थी। दुर्घटना के बाद विमान में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की एक टीम तैनात की गई। दमकलकर्मियों और पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की।



