गाजा में संघर्ष विराम के लिए मिस्र में चल रही शांति वार्ता रहेगी जारी
गाजा से इसराइली बंधकों की रिहाई और संघर्ष विराम के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रही शांति वार्ता रविवार को भी जारी रहेगी. हमास के अधिकारी ने कहा है कि शनिवार को कोई सहमति नहीं बन पाई, रविवार को एक और दौर की बातचीत शुरू होगी.
हमास के एक और अधिकारी ने पहले कहा कि वो ऐसा कोई भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे जिसमें गाजा में छिड़े युद्ध की समाप्ति की बात नहीं होगी.वहीं दूसरी तरफ़ इजरायल की सरकार ये कहती रही है कि समझौता होता है या नहीं, वह रफ़ाह पर आक्रमण की अपनी योजना पर आगे बढ़ेगी.
इसराइल ने दक्षिणी ग़ज़ा के रफ़ाह शहर पर हमले की योजना बनाई है. रफ़ाह में 12 लाख से ज्यादा फ़लस्तीनियों ने शरण ले रखी है.
👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
- अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शांति का संकेत! राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- ‘सम्मानजनक समाधान के लिए तैयार’
- रूस-यूक्रेन युद्ध पर बढ़ा तनाव: रुबियो-लावरोव वार्ता में कीव पर हमलों की चेतावनी


