टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पीएम शहबाज शरीफ ने फैसले को बताया सोच-समझकर लिया गया कदम

Date:

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पीएम शहबाज शरीफ ने फैसले को बताया सोच-समझकर लिया गया कदम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर साफ किया है कि पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह सोच-समझकर लिया गया है और इसके पीछे किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है।

शहबाज शरीफ ने कहा,टी-20 वर्ल्ड कप के हवाले से हमने ये स्टैंड लिया है कि हम हिंदुस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान का साफ कहना है कि खेल का मैदान सियासत के लिए नहीं होना चाहिए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा,खेल में राजनीति की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हमने बहुत सोच-समझकर ये फैसला किया है और इस मामले में हमें बांग्लादेश के साथ पूरी तरह खड़ा होना चाहिए। यह एक बेहद मुनासिब निर्णय है।

गौरतलब है कि बीते महीने बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसकी जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

इस पूरे मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आईसीसी के फैसले को गलत बताते हुए उस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था।

इसके बाद 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी।

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था,इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।