पाकिस्तान–तालिबान टकराव तेज: अफगानिस्तान में बमबारी के आरोप, भारत को भी घसीटा
तालिबान और पाकिस्तान के बीच रातभर भीषण टकराव की खबरें सामने आई हैं। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में बमबारी की। तालिबान प्रवक्ता के मुताबिक कायराना हमलों में काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों को निशाना बनाया गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Big Bash League India: इतिहास रचने जा रही BBL! चेन्नई में होगा पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच, PM Modi और Anthony Albanese का बड़ा ऐलान
- IND vs ENG 3rd T20I: इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से रौंदा, कप्तान श्रेयस अय्यर बोले— ‘ऐसा प्रदर्शन बिल्कुल स्वीकार्य नहीं’
- Zimbabwe T20 Series के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए संजू सैमसन बाहर, मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी
- Bangladesh-China Deal: मोंगला पोर्ट चीन को सौंपने से बढ़ी भारत की चिंता, क्या ‘String of Pearls’ रणनीति से होगा घेराव?
- Green Economy India: ग्रीन सेक्टर से भारत की रिकॉर्ड कमाई, 2025 में 110 अरब डॉलर का रेवेन्यू; एशिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती Green Economy बना देश
- Afghanistan Pakistan Conflict: पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद भारत का बड़ा बयान, अफगानिस्तान को मानवीय मदद जारी रखने का ऐलान
दूसरी ओर पाकिस्तान ने इन घटनाओं के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है और साथ ही भारत पर भी आरोप लगाए हैं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि NATO सेनाओं के अफगानिस्तान से जाने के बाद उम्मीद थी कि शांति आएगी, लेकिन तालिबान ने देश को “भारत की कॉलोनी” बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तालिबान ने दुनिया भर से आतंकियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा कर आतंकवाद का “एक्सपोर्ट” शुरू कर दिया।
ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि अफगान सरकार ने अपने ही लोगों को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया है और महिलाओं से वे अधिकार छीने हैं जो इस्लाम उन्हें देता है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने हालात को स्थिर रखने के लिए कूटनीतिक स्तर पर हर संभव कोशिश की, लेकिन तालिबान “भारत का प्रॉक्सी” बन गया।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, आज जब पाकिस्तान को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है, तो अल्लाह की कृपा से हमारी सेनाएं जबरदस्त जवाब दे रही हैं। अब हमारे सब्र की हद हो चुकी है और यह खुला टकराव है—अब कड़ा एक्शन होगा।”
ख्वाजा आसिफ ने यह भी याद दिलाया कि पाकिस्तान ने दशकों तक लाखों अफगान शरणार्थियों को पनाह दी है और आज भी बड़ी संख्या में अफगान नागरिक पाकिस्तान में रोजगार कर रहे हैं।



