पाकिस्तान;इसहाक़ डार को देश का उप-प्रधानमंत्री नियुक्त किया
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. कैबिनेट ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बारे में सूचना दी है. नोटिफिकेशन में कहा गया, पीएम शहबाज़ शरीफ ने तुरंत प्रभाव से इसहाक़ डार को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. वह अगली सूचना जारी होने तक इस पद पर बने रहेंगे.12 साल के बाद पाकिस्तान में किसी उप प्रधानमंत्री की नियुक्ति हुई है. इससे पहले जून 2012 में चौधरी परवेज़ को पाकिस्तान का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान-अमेरिका समझौते की राह आसान: इशाक डार बोले—बस कुछ मुद्दे बाकी, जल्द बन सकती है सहमति
- कतर ने रोका पाकिस्तानी ऑपरेशन: इसहाक डार का बड़ा दावा, “हम अफग़ानिस्तान में कार्रवाई करने वाले थे”
- पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने खुद ही स्वीकारा-भारत ने नहीं माना था मध्यस्थता प्रस्ताव
- वॉशिंगटन में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक़ डार की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाक़ात, भारत-पाक संघर्ष पर हुई चर्चा


