नेपाल ;माउंट धौलागिरी पर फिसलने से पांच रूसी पर्वतारोहियों की मौत,
नेपाल की 7,000 मीटर की अधिक ऊंचाई वाले माउंट धौलागिरी पर फिसलने से पांच रूसी पर्वतारोहियों की मौत हो गई। हेली एवरेस्ट के उपाध्यक्ष मिंगमा शेरपा के मुताबिक, इन पर्वतारोहियों ने दुनिया की इस सातवीं सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई शुरू थी। मिंगमा खुद भी पर्वतारोही हैं और वह लापता पर्वतारोहियों के लिए शुरू किए गए खोज अभियान का हिस्सा थे।
चोटी पर चढ़ते समय इन पर्वतारोहियों का सुबह छह बजे बेस कैंप से संपर्क टूट गया था सूत्रों ने बताया कि ये सभी पर्वतारोही एक ही रस्सी की मदद से चोटी की ओर जा रहे थे, तभी वे लापता हो गए। इसके बाद हेलिकॉप्टर ने उन्हें 7,700 मीटर की ऊंचाई पर मृत पाया। नेपाल के पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश गुरुंग ने बताया कि एक अन्य रूसी पर्वतारोही को हेलिकॉप्टर के जरिए बेस कैंप से बचाया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम
- जयपुर में दर्दनाक हादसा: NH-52 पर ट्रेलर से भिड़ी कार, जबलपुर के पांच लोगों की मौत
- दिल्ली के आदर्श नगर में भीषण आग, मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत
- सऊदी अरब में 14 हज यात्रियों की तेज़ गर्मी और हीटवेव से मौत



