वो खुद तो जीत गईं पर कांग्रेस को डुबो दिया; बृजभूषण
भाजपा नेता व पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने महिला पहलवान विनेश फोगाट की जीत को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, अगर वो मेरा नाम लेकर जीत गईं तो इसका मतलब हुआ कि मैं बड़ा महान आदमी हूं। उन्होंने कहा कि वो खुद तो जीत गईं पर कांग्रेस को तो डुबा दिया। वो जहां भी जाएंगी सत्यानाश करेंगी
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत से किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के सहारे जो माहौल बनाया गया उसकी पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाट बाहुल्य क्षेत्र में भी जीत हासिल की है। बृजभूषण ने कहा कि आंदोलन में जो पहलवान शामिल हुए थे वो हरियाणा के नायक नहीं बल्कि अपने जूनियर के लिए खलनायक थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब चला, अंक तालिका में ऑरेंज आर्मी की पकड़ हुई मजबूत
- केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
- इंदौर में पीडब्ल्यूडी के तीन अफसरों को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा, बिल के बदले मांगे थे साढ़े तीन लाख रुपए


