सूडान के ओमडुरमैन शहर में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 की मौत, पांच घायल

Date:

नई दिल्ली। सूडान से एक विमान हादसे की खबर आ रही है। यहां एक सैन्य विमान ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 19 लोग मारे गए और पांच लोगों के घायल होने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना की ओर से दिए गए एक बयान में कहा गया कि दुर्घटना में सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए। दुर्घटना के पीछे की मुख्य वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं है। सूडानी आर्मी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना का एंटोनोव विमान मंगलवार (24 फरवरी) को ओमडुरमैन के उत्तर में वाडी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसकी जानकारी आज बुधवार को जारी की गई है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 19 है। इसके साथ ही पांच नागरिक घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

सूडान में बिगड़ते जा रहे हालात

सूडान 2023 से गृहयुद्ध की स्थिति में है, जब देश की सेना और कुख्यात अर्धसैनिक समूह, रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच का तनाव एक युद्ध में तब्दील हो गया। यह संघर्ष शहरी क्षेत्रों खासकर दारफुर क्षेत्र को तहसनहस कर रहा है। हाल के महीनों में खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में सेना ने आरएसएफ के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related